आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए जरूर होने चाहिए आपके पास ये दस्तावेज भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होने जरूरी हैं अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज