आयुष्मान भारत योजना में ऐसे करें आवेदन आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर जनसेवा केंद्र पर जाना होगा यहां पर एजेंट आपके सभी दस्तावेजों को वेरीफाई करके आयुष्मान भारत योजना में आपका रजिस्ट्रेशन करेगा रजिस्ट्रेशन करने के 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिल जाएगा इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज