आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की क्या है प्रक्रिया? भारत सरकार ने कुछ साल पहले गरीबों को ध्यान में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है इस योजना का लाभ केवल उन अस्पताल में ही मिलेगा, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं अगर आप भी इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले पांच लाख रुपये के बीमा कवर को क्लेम करना चाहते हैं आपको जिस अस्पताल में अपना इलाज कराना है या करा रहें। वहां जाकर पता करें कि अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं लाभार्थी को इलाज कराने के लिए अस्पताल के आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जाकर खुद को सत्यापित करवाना होगा पहचान सत्यापित होने के बाद लाभार्थी योजना के तहत अपना इलाज फ्री में करवा सकता है Utility News