7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, मिलेगी हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की शानदार स्कीम अटल पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में वे लोग जिनकी आयु 18 से लेकर 40 साल के बीच है आवेदन करके निवेश शुरू कर सकते हैं अगर आप 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में आवेदन करते हैं और रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश 60 की उम्र होने तक करते हैं... इस स्थिति में आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज