अप्रैल में बैंकों की छुट्टियां कितने दिन रहेंगी?

अमर उजाला

Wed, 27 March 2024

Image Credit : istock

  • 1 अप्रैल को वित्त वर्ष खत्म होने की वजह से बैंकों के अकाउंट क्लोजिंग होते हैं, जिसके कारण 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
  • 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और Jumat-ul-Vida की वजह से श्रीनगर, जम्मू और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 7 अप्रैल को रविवार है, इसलिए पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी

Image Credit : istock

  • 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 10 अप्रैल को ईद की वजह से कोच्चि और केरल के बैंक बंद रहेंगे
  • 11 अप्रैल को ईद है, इसलिए पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी

Image Credit : istock
  • 13 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है और 14 अप्रैल को रविवार की वजह से पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस होने की वजह से गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी
Image Credit : istock

17 अप्रैल को श्री राम नवमी है, जिसके कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर के बैंक बंद रहेंगे और यहां काम नहीं होगा

Image Credit : istock

  • 20 अप्रैल को गरिया पूजा के कारण अगरतला में तो 21 अप्रैल को रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 27 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है, तो 28 अप्रैल को रविवार है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे

Image Credit : istock

कार के इंजन में क्या होता है बीएचपी और सीसी?

istock
Read Now