कितने सालों बाद आधार कार्ड को अपडेट करा लेना चाहिए? आधार कार्ड आज भारत में पहचान के प्रमाण के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है कई बार आधार कार्ड बनवाते समय या बाद में उसमें कुछ गलत जानकारी दर्ज हो जाती है जिसकी वजह से उसे अपडेट कराना पड़ता है मगर कई बार सिर्फ सही जानकारी ही पड़ती है, जिसकी वजह से उसे अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ती है ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि जब सारी जानकारी सही हो फिर आधार कार्ड को कितने सालों में अपडेट करना चाहिए बता दें कि UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट के लिए कोई निश्चित समय अंतराल अनिवार्य नहीं किया है लेकिन UIDAI यह सलाह देता है कि आधार कार्ड की जानकारी को हर 10 साल में कम से कम एक बार अपडेट करा लेना चाहिए यूटिलिटी न्यूज