जरूर जान लें ये बातें वरना आपके आधार कार्ड का हो सकता है गलत इस्तेमाल आपको कभी भी किसी के साथ अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर नहीं करनी चाहिए आपको मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए अक्सर हम साइबर कैफे या फोटोकॉपी वाली दुकान पर आधार कार्ड को कंप्यूटर में डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालते हैं फोटोकॉपी निकालने के बाद कंप्यूटर से आधार कार्ड को डिलीट कर देना चाहिए वरना आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज