अमर उजाला
Mon, 22 December 2025
आज के समय बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
इसके बावजूद कई लोग आधार बनवाते समय एक गलती कर बैठते हैं, जो आगे चलकर बड़ी कानूनी परेशानी का कारण बन सकती है।
इसलिए जरूरी है कि आधार कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए, ये पहले से समझ लिया जाए।
दरअसल, ये समझना जरूरी है कि आधार कार्ड बनवाते समय गलत जानकारी देना, फर्जी दस्तावेज लगाना या किसी और के नाम पर आधार बनवाना कानूनन अपराध है।
UIDAI ने आधार से जुड़े नियमों को काफी सख्त कर दिया है और गड़बड़ी पाए जाने पर जुर्माने के साथ जेल तक का प्रावधान है।
इसके लिए 3 साल तक की जेल हो सकती है या 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है
जानकारी की कमी या लापरवाही के चलते कई लोग अनजाने में नियम तोड़ देते हैं।
इसलिए जब भी आधार कार्ड बनवाएं तो अपने सभी दस्तावेज सही-सही दें
तत्काल ट्रेन टिकट से जुड़ी ये कुछ जरूरी बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए