सोना खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान सोना हमेशा किसी प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ज्वेलरी शॉप से ही खरीदें खरीदारी करने से पहले उस दिन का सोने का शुद्ध भाव (प्रति ग्राम) जरूर पता कर लें सोने की शुद्धता की सबसे बड़ी पहचान भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क है, इसलिए हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें हॉलमार्क के साथ सोने की शुद्धता भी लिखी होती है, इसे ध्यान से जांचें सोने की खरीदारी का हमेशा पक्का बिल लें, जिसमें सभी जानकारियां स्पष्ट हों मेकिंग चार्जेस सोने की कीमत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, कई डिजाइनों के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं, इनकी जानकारी लें और तुलना करें Utility News