31 दिसंबर तक पूरा कर लें ये जरूरी काम दिसंबर 2023 कई जरूरी काम पूरा करने के लिए इस साल आखिरी महीना है। ऐसे में कुछ जरूरी काम हैं, जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2023 तक करना बहुत जरूरी है इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 थी, लेकिन आपने आखिरी तारीख तक यह काम नहीं किया है, तो आपके पास 31 दिसंबर 2023 तक का मौका है अगर आपने म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, तो 31 दिसंबर 2023 से पहले आपको अपने अकाउंट में नॉमिनी को जोड़ना है एक साल या इससे अधिक समय से इस्तेमाल नहीं किए गए गूगल पे, फोन पे या पेटीएम की उन यूपीआई आईडी को इनएक्टिव कर दिया जाएगा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, संशोधित लॉकर एग्रीमेंट्स को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए 31 दिसंबर 2023 अंतिम तारीख है आपकी तरफ से संशोधित बैंक लॉकर एग्रीमेंट जमा किया गया है, तो आपको अपडेटेड एग्रीमेंट जमा करना पड़ सकता है भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की विशेष एफडी योजमना एसबीआई अमृत कलश स्कीम (SBI Amrit Kalash Scheme) की आखिरी 31 दिसंबर, 2023 है Utility News in Hindi