अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
मार्केट में छिपे हुए कैमरों (हिडन कैमरा) को खोजने के लिए कई गैजेट्स उपलब्ध हैं। हालांकि, आपका स्मार्टफोन भी बहुत चतुराई से इस काम को कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
छिपे हुए कैमरे को खोजने का सबसे आसान तरीका है अपने स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट को संदिग्ध स्थानों पर ले जाएं जहां कैमरा छिपाया जा सकता है।
फोन की सफेद रोशनी कैमरे को खोजने में मदद करेगी क्योंकि कोई भी लेंस लाइट को रिफ्लेक्ट करता है।
कमरे की लाइट बंद करके अपने फोन के कैमरे से कमरे को देखें। अगर कहीं कैमरा होगा तो उसकी लेंस से रिफ्लेक्ट होने वाली लाइट दिखेगी।
कई ऐसे ऐप्स हैं जो छिपे कैमरों को ढूंढने में मदद करते हैं। आप गूगल प्लेस्टोर से इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें