फोन की बैटरी चलेगी लाइफटाइम, अपनाएं 20-80 नियम

अमर उजाला

Tue, 5 November 2024

Image Credit : FREEPIK

स्मार्टफोन में बैटरी को चार्ज रखने को लेकर हमेशा चिंता रहती है। क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट से लेकर डेली यूज के कई काम हम स्मार्टफोन से करते हैं।

Image Credit : FREEPIK

ऐसे में फोन की बैटरी को सालों-साल चलाने के लिए इसे ठीक तरीके से रखना और चार्ज करना बेहद जरूरी है।

Image Credit : Adobe Stock

फोन को चार्ज करने के लिए 20-80 के रेशियो को ध्यान में रखना चाहिए।

Image Credit : अमर उजाला

यानी आपको फोन को 80 फीसदी तक चार्ज करना है और 20 फीसदी बैटरी होने से पहले चार्ज कर लेना है। ध्यान रखें कि फोन की बैटरी को पूरा डिस्चार्ज नहीं होने देना चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

बता दें कि लिथियम आयन बैटरी, 30 से 50 फीसदी चार्ज होने पर बेहतर काम करती हैं। वहीं 100 फीसदी चार्ज करने पर इस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बैटरी खराब तक हो सकती है।

Image Credit : FREEPIK

ध्यान दें कि फोन को हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए। इससे बैटरी लाइफ ठीक रहती है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More