क्या है ई-सिम हैकिंग फ्रॉड और कैसे बचें
अमर उजाला
Thu, 19 September 2024
Image Credit : FREEPIK
तकनीक के विकास के साथ-साथ काफी नई चीजें सामने आई है। ऐसे में आपने ई-सिम के बारे में सुना होगा। ऐसे में यहां जानें ई-सिम हैकिंग फ्रॉड क्या है।
Image Credit : FREEPIK
फोन में लगने वाली ई-सिम फिजिकल सिम से बिल्कुल अलग होती है। ई-सिम के अपने फायदे और नुकसान हैं।
Image Credit : FREEPIK
ई-सिम के मशहूर होने के साथ ही इसके फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।
Image Credit : FREEPIK
साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों को एक मैसेज भेजते हैं कि अगले 24 घंटे में ई-सिम बंद हो जाएगी। ऐसे में आपको केवाईसी अपडेट करनी है।
Image Credit : FREEPIK
अधिकतर लोग फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी की बातों में आ जाते हैं और इसके बाद अपनी पर्सनल जानकारी साझा कर देते हैं।
Image Credit : FREEPIK
एक बार लोगों की पर्सनल जानकारी साइबर अपराधी के पास पहुंच गई तो फिर लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो जाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
कई बार साइबर अपराधी ई-सिम को किसी फिशिंग लिंक द्वारा हैक कर लेते हैं। इसके बाद पूरे डिवाइस पर हैकर्स का कब्जा हो जाता है।
Image Credit : FREEPIK
ई-सिम हैक होने से बचाने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल या मैसेज पर कोई जानकारी साझा नहीं करनी है।
Image Credit : FREEPIK
किसी के साथ पर्सनल जानकारी जैसे- नाम, ईमेल, फोन नंबर और बैकिंग डिटेल आदि को साझा करने से पहले उसे वेरिफाई जरूर करें।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More