अमर उजाला
Thu, 12 September 2024
हाल ही में UIDAI ने कहा है कि फ्री में आधार अपडेट की तारीख 14 सितंबर 2024 है और इसमें महज 2 दिन बचे हैं।
जिनके पास 10 साल पुराना आधार है और इस अवधि में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो उन्हें आधार अपडेट करना होगा।
14 सितंबर तक यह सेवा फ्री है। उसके बाद आपको पैसे देने पड़ सकते हैं।
पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें