अमर उजाला
Sat, 29 March 2025
लैपटॉप का इस्तेमाल आज हर कोई कर रहा है। हम घर और ऑफिस दोनों जगहों पर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कई बार वायरस आ जाने से हम परेशान हो जाते हैं। आज हम 5 संकेत बताएंगे जो बताते हैं कि आपके सिस्टम में वायरस है।
यदि आपका लैपटॉप पहले की तुलना में बहुत धीमा हो गया है और एप्स को खोलने या प्रोसेसिंग में अधिक समय लग रहा है, तो यह वायरस का संकेत हो सकता है।
अगर इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान बिना किसी कारण पॉप-अप विज्ञापन बार-बार आने लगते हैं, तो यह एडवेयर वायरस का संकेत है।
अगर लैपटॉप में कोई अनजान सॉफ्टवेयर या फाइल बिना इंस्टॉल किए आ जाए, तो यह वायरस या मैलवेयर हो सकता है।
अगर लैपटॉप बार-बार फ्रीज हो रहा है या ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) आ रहा है, तो यह वायरस होने का संकेत हो सकता है।
वायरस और मैलवेयर बैकग्राउंड में ज्यादा CPU और RAM का उपयोग करते हैं, जिससे लैपटॉप ज्यादा गर्म हो सकता है और बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें