अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
iPhone आज लगभग लोगों के पास हो गया है। जरूरत के लिहाज से तो नहीं लेकिन भारत में स्टेटस मेंटेन के लिए करने के लिए लोग iPhone का इस्तेमाल करते हैं।
iPhone के साथ फास्ट चार्जिंग की समस्या लंबे समय से है लेकिन इसे आप दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
सबसे आसान काम यही है कि आप अपने चार्जर को बदल दें। कम से कम 20w का एडाप्टर का इस्तेमाल करें।
आईफोन को तेजी से चार्ज करने का दूसरा कारगर तरीका MagSafe चार्जर है, लेकिन यह iPhone 12 और उसके बाद के मॉडल को ही सपोर्ट करता है। डेड होने के बाद करीब 30 मिनट में 30% तक बैटरी चार्ज हो जाएगी।
अपने आईफोन को कंप्यूटर से चार्ज करने की गलती ना करें। आमतौर पर हम ऑफिस में अपने लैपटॉप से ही फोन को चार्ज में लगा देते हैं जो कि एक गलत प्रैक्टिस है।
यदि आप वास्तव में अपने आईफोन को तेजी से चार्ज करना चाहते हैं तो फोन को ऑफ करके ही चार्ज करें, क्योंकि स्लीप मोड में भी एप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं।
आईफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए आप एयरप्लेन मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मोड में बैटरी तेजी से चार्ज होती है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें