बढ़ जाएगी स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस, करें यह सेटिंग
अमर उजाला
Wed, 28 August 2024
Image Credit : FREEPIK
आजकल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं, ऐसे में फोन के जरिए कई काम मिनटों में हो जाते हैं। फोन के कुछ ऐसे टिप्स होते हैं, जो यूजर्स का काम आसान बना देते हैं।
Image Credit : FREEPIK
स्मार्टफोन में कई सारी चीजें डिस्प्ले पर ही रहती है। इसकी वजह से फोन की बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
Image Credit : FREEPIK
मोबाइल फोन में ऊपर की ओर स्टेटस आइकन मिलता है। अगर आपको इससे कोई दिक्कत होती है तो इसे सेटिंग में जाकर हटा सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
फोन की इस ट्रिक से फोन की बैटरी और स्क्रीन पर कम दबाव पड़ेगा। साथ ही कई आइकन से छुटकारा मिल जाएगा।
Image Credit : FREEPIK
इसमें बदलाव करने के लिए सेटिंग में जाकर स्टेटस सर्च करना है और फिर उस पर क्लिक करना है।
Image Credit : FREEPIK
यहां पर आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे, ऐसे में आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी को भी चुनकर उसे स्क्रीन से हटा सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
इसमें बैटरी, फोन की परफॉर्मेंस, स्टोरेज का विकल्प, इंटरनेट स्पीड, रैम की जानकारी आदि कई ऑप्शन मिलते हैं।
Image Credit : FREEPIK
अगर फोन में नोटिफिकेशन को बंद करना चाहते हैं या कुछ जरूरी अपडेट ही लेना चाहते हैं तो इसका भी विकल्प मिलता है।