अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
आज के दौर में इंटरनेट और स्मार्टफोन हमारी जिंदगी के अहम हिस्से बन चुके हैं, लेकिन कई बार मोबाइल नेटवर्क की कमी कई बार हमारे जरूरी कामों में बड़ी रुकावट बन सकती है।
आज हम आपको कुछ कारगर टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने फोन की नो नेटवर्क समस्या को दूर कर सकते हैं।
अगर कॉल बार-बार ड्रॉप हो रही हैं या नेटवर्क गायब है, तो सबसे पहले अपने फोन में ‘एयरप्लेन मोड’ ऑन करें। कुछ सेकंड बाद इसे फिर से ऑफ करें।
अगर आपने कई दिनों से अपना फोन बंद नहीं किया है तो एक बार फोन को पूरी तरह बंद कर फिर से चालू करें। कई बार इससे भी दिक्कत होती है।
फोन रीस्टार्ट करने के बाद भी अगर नेटवर्क नहीं मिल रहा है तो Settings > Mobile Networks में जाएं और नेटवर्क सेलेक्शन मैन्युअली बदलकर देखें।
अगर नेटवर्क की समस्या बनी रहे तो फोन से सिम कार्ड निकालें और उसे एक साफ, सूखे कॉटन कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।
कई बार नेटवर्क समस्या आपके फोन के पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से भी हो सकती है। अगर आपके फोन में लंबे समय से अपडेट नहीं हुआ है तो फौरन लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें