कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इंटरनेट का गलत इस्तेमाल? जानिए ऑनलाइन सेफ रहने के तरीके

अमर उजाला

Wed, 5 March 2025

Image Credit : FREEPIK

आज की दुनिया में इंटरनेट के बगैर कई तरह के काम करना मुश्किल है। यह हमारी जिंदगी की अहम जरूरत बन चुका है।
 

Image Credit : Freepik

लेकिन इंटरनेट का संभलकर उपयोग न करने वाले आए दिन साइबर अपराध, धोखाधड़ी और डेटा चोरी के शिकार होते रहते हैं।
 

Image Credit : Istock

इससे मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान, दोनों झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं सेफ रहने के कुछ तरीके...
 

Image Credit : अमर उजाला

हमेशा मजबूत पासवर्ड सेट करें, जिनमें अक्षर (A-Z, a-z), संख्याएं (0-9) और विशेष चिन्ह (!@#$%^&*) का कॉम्बिनेशन हो।
 

Image Credit : Freepik

अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें, ताकि डिवाइस खोने पर भी सेफ्टी बनी रहे।

Image Credit : Freepik

फ्री या पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क असुरक्षित होते हैं, जिनका इस्तेमाल कम से कम करें।
 

Image Credit : अमर उजाला

हमेशा अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउज़र और एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें।
 

Image Credit : Adobe Stock

VPN (Virtual Private Network) का उपयोग करें, जिससे आपका डेटा एन्क्रिप्ट हो जाएगा और सुरक्षित रहेगा।
 

Image Credit : istock

किसी भी वेबसाइट से थर्ड पार्टी एप डाउनलोड न करें। ऐसे एप से फोन हैक होने का खतरा रहता है।
 

Image Credit : अमर उजाला

किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस किसी को देने से पहले दो बार सोचें।
 

Image Credit : freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More