अमर उजाला
Fri, 12 July 2024
लैपटॉप की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित पांच तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।
जब आप अपने लैपटॉप का स्क्रीन ब्राइटनेस कम करते हैं, तो बैटरी की खपत कम होती है। आप स्क्रीन ब्राइटनेस कंट्रोल पैनल का उपयोग करके इसे कम कर सकते हैं।
विंडोज और मैक ओएस जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में बैटरी सेवर मोड या बैटरी लाइफ सेवर मोड मौजूद होता है। इसे एक क्लिक पर एक्टिवेट किया जा सकता है। इससे बैटरी बैकअप काफी बढ़ जाता है।
आपके लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर, और हार्डवेयर ड्राइवर को सबसे लेटेस्ट वर्जन में रखने से बैटरी बैकअप में सुधार होता है।
कई बार लगातार काम करने के कारण लैपटॉप ज्यादा गर्म हो सकता है। इसके लिए आप कूलिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें