अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
आजकल हर कोई वायरल होना चाहता है, लेकिन हो नहीं पा रहा है। पहले वायरल का ठिकाना टिकटॉक था लेकिन अब इंस्टाग्राम है।
कई लोगों को तमाम जतन करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है और कई लोग रातों-रात वायरल हो जा रहे हैं।
यदि आपके भी इंस्टाग्राम पर व्यूज नहीं बढ़ रहे हैं। कुछ नया कंटेंट डालना चाहते हैं तो नया एकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।
कुछ छोटे-छोटे बदलावों के साथ वर्तमान अकाउंट को ही नए कलेवर में बदल सकते हैं।
इसके लिए इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने कुछ सुझाव दिए हैं।
उनके मुताबिक सबसे पहले एक वीडियो बनाकर अपने फॉलोअर को स्पष्ट करें कि अकाउंट पर अब कैसा कंटेंट आएगा।
साथ ही पुराने कंटेंट को आर्काइव कर सकते हैं। जो नया कंटेंट बनाने जा रहे हैं, उस पर कुछ रील पोस्ट करें।
इससे आपको इंस्टा फीड में आने के लिए दोबारा से मेहनत नहीं करनी होगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें