अमर उजाला
Wed, 31 January 2024
डिजिटल पेमेंट के सभी तरीकों में यूपीआई पेमेंट भारत में काफी लोकप्रिय है।
जितने लोगों के पास आज स्मार्टफोन है वे सभी यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट के साथ खतरे भी बहुत हैं।
यदि आपकी यूपीआई आईडी के साथ किसी तरह का कोई फ्रॉड होता है तो आप NPCI की साइट npci.org.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
यदि शिकायत के बाद 30 दिनों तक भी समस्या का समाधान नहीं होता है और आपके पैसे वापस नहीं आते हैं तो आप cms.rbi.org.in पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं
या फिर crpc@rbi.org.in पर ई-मेल के जरिए शिकायत कर सकते हैं। शिकायत आप जितनी जल्दी करेंगे उतना ही बढ़िया होगा।
यदि आपके साथ किसी तरह का साइबर फ्रॉड होता है तो cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं या 1930 पर फोन कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें