Facebook अकाउंट के लिए चाहिए मदद! जान लें पूरी प्रोसेस
अमर उजाला
Fri, 11 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
फेसबुक अपने यूजर्स को अकाउंट और सिक्योरिटी से संबंधित हर तरह की मदद उपलब्ध कराता है। अगली स्लाइड में हम आपको फेसबुक हेल्प के तरीके और उन पर जाने के बारे में बताएगें।
Image Credit : अमर उजाला
Facebook Help Centre
यह फेसबुक अकाउंट के लिए सहायता प्राप्त करने का सबसे व्यापक तरीका है। आप यहां से हेल्प टॉपिक को सर्च कर सकते हैं और समाधान के लिए एक टिकट सबमिट कर सकते हैं।
Image Credit : www.pexels.com
फेसबुक का सोशल मीडिया चैनल
आप ट्विटर और इंस्टाग्राम की तरह फेसबुक के सोशल मीडिया चैनल से भी हेल्प ले सकते हैं। हालांकि, यह सहायता प्राप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका नहीं है क्योंकि इसमें रिस्पॉन्स आने में लंबा समय लग सकता है।
Image Credit : istock
Facebook Help Inbox
आपके अकाउंट में कोई विशिष्ट समस्या है, तो आप इसकी मदद ले सकते हैं। यह हेल्प का सबसे सीधा तरीका है, क्योंकि इसमें फेसबुक का एक सपोर्ट एजेंट आपकी मदद के लिए आपके साथ काम करेगा।
Image Credit : Istock
Facebook Help Centre phone number
फेसबुक के पास अकाउंट हेल्प के लिए कोई डेडिकेटेड नंबर नहीं है। हालांकि, आप सामान्य फेसबुक फोन नंबर- 650-543-4800 पर कॉल कर सकते हैं और यहां से अकाउंट हेल्प के लिए कह सकते हैं।
Image Credit : Istock
Facebook app email
यह प्रोसेस भी थोड़ी लंबी हो सकती है। हालांकि, फेसबुक ने कुछ ईमेल एड्रेस लिस्ट किए हैं, जिनका उपयोग आप सीधे फेसबुक से संपर्क करने के लिए कर सकते थे।