अमर उजाला
Thu, 6 March 2025
WhatsApp में हाल ही में एक नया फीचर आया है जो कि स्टेटस टैग फीचर है। यह बड़े काम है लेकिन बहुत लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे।
यानी WhatsApp के इस फीचर की मदद से किसी को स्टेटस में टैग कर सकते हैं।
हालांकि WhatsApp के इस फीचर के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है और कई लोग इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। आइए हम आपको बताते हैं...
सबसे पहले अपने WhatsApp एप को अपडेट करें। आप गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से अपने एप को अपडेट कर सकते हैं।
अब स्टेटस अपलोड करें और जहां कुछ लिखने का बॉक्स होता है, उसमें आपको @ का ऑप्शन दिखेगा।
इस विकल्प पर क्लिक करके उस शख्स का नाम टाइप करें जिसे आप अपने स्टेटस में टैग करना चाहते हैं।
अब टैग करने के बाद स्टेटस को अपलोड कर दें। इसके बाद उस शख्स के पास टैग का नोटिफिकेशन चला जाएगा। यह टैग सिर्फ आपको ही दिखेगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें