बारिश के दौरान ऐसे रखें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का ध्यान

अमर उजाला

Sat, 13 July 2024

Image Credit : Freepik

अलग-अलग हिस्सों में बरसात का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में काफी लोग बारिश के मौसम में अपने साथ कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर चलते हैं। मगर इन्हें बारिश से कैसे बचाएं।

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान लोगों के पास स्मार्टफोन तो रहता ही है। फोन को बरसात से बचाने के लिए आप किसी प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

अगर आप मनोरंजन के मकसद से अपने साथ टैबलेट रखते हैं तो बारिश से बचाने के लिए वाटरप्रूफ फ्लिप कवर का  यूज कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

काफी लोग अपने साथ लैपटॉप भी निकलते हैं। बारिश के पानी से बचाने के लिए लैपटॉप को किसी सील बंद बैग में रखकर ही बाहर निकले, ताकि लैपटॉप को कोई हानि न हो। 

Image Credit : Freepik

आजकल काफी लोगों के पास वायरलेस ईयरबड्स होता है। यह पानी में न भीगे, इसलिए एक प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

बारिश के पानी से स्मार्टवॉच को भी बचाना है। कई स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंस होती हैं, मगर किसी में यह फीचर नहीं मिलता है। ऐसे में प्लास्टिक कवर की मदद ले सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

वहीं, अगर आपको इन गैजेट्स की ज्यादा ही चिंता रहती है तो कोशिश करें कि बारिश के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बाहर लेकर न निकलें। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More