अमर उजाला
Mon, 9 December 2024
क्रोम ब्राउजर आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वेब ब्राउजर है।
वैसे तो इसकी परफॉरमेंस को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन कई बार यह काफी स्लो हो जाता है।
Google क्रोम की सिर्फ एक सेटिंग को बदलकर आप इसे फास्ट बना सकते हैं।
इस सेटिंग का नाम Hardware acceleration है जो डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहता है। इसे ऑन करना होगा।
ऑन करने के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करें और सेटिंग में जाएं। वहां 'System' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब आपको 'Use hardware acceleration when available' का ऑप्शन दिखेगा। इसे ऑन कर दें। अब क्रोम आपसे री-लॉन्च करने के लिए कहेगा।
री-लॉन्च के बाद आपके कंप्यूटर का क्रोम ब्राउजर फास्ट हो जाएगा। यह ट्रिक फोन के लिए नहीं है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें