SMS भेजकर आधार कार्ड को करें लॉक, हैकर्स भी नहीं कर पाएंगे गलत इस्तेमाल

अमर उजाला

Mon, 20 February 2023

Image Credit : अमर उजाला
यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा दी है। आइए जानते हैं आधार को लॉक करने का तरीका।
Image Credit : अमर उजाला

यह फीचर ताले की तरह काम करेगा, जिसे कोई भी बाहरी व्यक्ति अनलॉक नहीं कर पाएगा।

Image Credit : अमर उजाला

आधार नंबर लॉक करने के लिए कार्ड धारक को 1947 पर GETOTP लिखकर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद धारक के फोन पर ओटीपी आएगा।

Image Credit : अमर उजाला

ओटीपी मिलने के बाद कार्ड धारक को LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजना होगा। अब इसके बाद नंबर लॉक हो जाएगा। 

Image Credit : अमर उजाला

रजिस्टर मोबाइल नंबर से GETOTP आधार नंबर लिखकर ओटीपी हासिल करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए भी 1947 नंबर इस्तेमाल किया जाएगा। 

Image Credit : अमर उजाला

6 अंकों वाला ओटीपी मिलने के बाद UNLOCKUID आधार नंबर और ओटीपी लिखने के बाद मैसेज भेजना होगा। इतना करने के बाद आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।

Image Credit : अमर उजाला

आधार लॉक हो जाने के बाद हैकर्स भी आपकी अनुमति के बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं कर सकेंगे

Image Credit : pixabay
इस सुविधा का लाभ उठाकर आप अपने आधार को लॉक करके सुरक्षित कर सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More