मोबाइल में नहीं आ रहा नेटवर्क तो जान लें ये कमाल की 5 टिप्स
अमर उजाला
Fri, 18 August 2023
Image Credit : अमर उजाला
यदि आप भी मोबाइल फोन में कम नेटवर्क या नेटवर्क संबंधित अन्य परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपको इन टिप्स से काफी मदद मिलने वाली है।
Image Credit : सोशल मीडिया
एयरप्लेन मोड ऑन करें
फोन को एयरप्लेन मोड पर करने से फोन का सेल्यूलर डाटा नेटवर्क रीस्टार्ट हो जाता है। फोन फिरसे नेटवर्क को स्कैन करेगा और बेस्ट ऑप्शन से कनेक्ट कर लेगा।
Image Credit : अमर उजाला
फोन रीस्टार्ट करें
अगर एयरप्लेन मोड से काम नहीं बन रहा है तो आप फोन को रीस्टार्ट कर लें। इससे फोन की सेटिंग भी रीस्टार्ट हो जाती है और आपको एरर फ्री नेटवर्क मिलेगा।
Image Credit : सोशल मीडिया
सिम कार्ड क्लीन करें
नेटवर्क नहीं आने का कारण सिम में भी समस्या हो सकती है। ऐसे में सिम को निकालें और ठीक से क्लीन करके फिरसे लगाएं। ध्यान रखें कि सिम निकालने से पहले फोन को ऑफ कर दें।
Image Credit : सोशल मीडिया
फोन अपडेट करें
फोन को अप-टू-डेट रखने से भी नेटवर्क की समस्या को हल किया जा सकता है। यदि आपका फोन अपडेट नहीं है तो फोन को अपडेट कर लें, इससे भी नेटवर्क की समस्या हल हो सकती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
नेटवर्क सेटिंग रीसेट करें
फोन में नेटवर्क सेटिंग रीसेट करने से भी नेटवर्क की समस्या को ठीक किया जा सकता है। बता दें कि नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करने से आपके डाटा को कोई नुकसान नहीं होता है।