अमर उजाला
Sun, 13 November 2022
WhatsApp ने अपने नए प्रायवेसी फीचर ऑनलाइन स्टेटस हाइड की सुविधा को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब आप अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को छिपा सकते हैं।
ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने के लिए आपको व्हाट्सएप पर सबसे ऊपर दायीं तरफ दिखने वाले तीन डॉट्स पर टैप करना है।
यहां आपको सबसे ऊपर एक लास्ट सीन एंड ऑनलाइन (Last seen and online) का ऑप्शन दिखेगा, आपको इस पर टैप करना है।
इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे एक Who can see my last seen और दूसरा Who can see when i'm online।
पहले वाले ऑप्शन के लिए everyone, my contacts, my contacts except और nobody में से चुन सकते हैं। online सेटिंग के लिए आपको एवरीवन और सेम एज लास्ट सीन का विकल्प मिलता है।
ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने के लिए आपको last seen वाली सेटिंग में nobody और online वाली सेटिंग में सेम एज लास्ट सीन को सेट कर लें।TEC
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें