अमर उजाला
Sat, 29 October 2022
हाल ही में नोएडा में होटल के कमरे में छिपे कैमरे से रिकॉर्डिंग करने का मामला सामने आया था। यदि आप भी होटलों में बार-बार रुकते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।
इस टेस्ट के लिए आपको अपनी उंगली शीशे पर रखनी है। यदि आपकी उंगली और उसके प्रतिबिंब के बीच गैप दिख रहा है, तो यह सामान्य शीशा है।
कैमरा, स्पीकर, अलार्म घड़ी या किसी अन्य कमरे की सजावट में भी छिपा हो सकता है। आपको कमरे में रखी गई वस्तुओं की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए।
टीवी और सेट-टॉप बॉक्स की लाइट सिग्नल और ट्रांसमिशन के लिए चमकती रहती हैं। कैमरा यहां छुपाया जा सकता है क्योंकि इस परिदृश्य में कोई भी इसे नोटिस नहीं कर पाएगा।
स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट का इस्तेमाल करके आप इसे वेरिफाई कर सकते हैं। यदि आपको नीली या बैंगनी लाइट दिखती है, तो यहां कैमरा हो सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें