आईओएस 18 में लॉक स्क्रीन Widgets को ऐसे करें कस्टमाइज
अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
Image Credit : FREEPIK
एपल ने आईओएस 18 में कई सारे बढ़िया फीचर्स दिए हैं। ऐसे में अगर आप एपल यूजर हैं तो जानिए किस तरह से आईफोन की लॉक स्क्रीन Widgets को कस्टमाइज्ड कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
सबसे पहले आईफोन की लॉक स्क्रीन के खाली हिस्से पर कुछ समय के लिए फिंगर दबाएं और प्रेस करें फिर कस्टमाइजेशन मोड आ जाएगा।
Image Credit : FREEPIK
ऐसा करने के बाद कस्टमाइज्ड Widgets के मेन्यू पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद सभी उपलब्ध Widgets स्क्रीन पर आ जाएंगे।
Image Credit : FREEPIK
इसके बाद जिस भी Widgets को फोन के लॉक स्क्रीन पर सेट करना चाहते हैं, उसे दबाने के बाद पॉजिशन पर सेट कर दें।
Image Credit : FREEPIK
फोन में कुछ Widgets पर कस्टमाइज्ड का विकल्प मिलता है, इसमें आसानी से Widgets को ए़डिट किया जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप Widgets को फिर से नए क्रम में रखना चाहते हैं तो इसका भी विकल्प मिलता है। इसमें टैप और होल्ड करके Widgets नए तरीके से सेट कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
काफी लोग फोन की स्क्रीन पर ज्यादा Widgets रखना चाहते हैं, ऐसे में इसके लिए नए पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए Widgets लेफ्ट और राइट साइड पर आ सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
आईफोन के लॉक स्क्रीन पर सभी Widgets सही से सेट हो जाएं तो फिर डन पर क्लिक करने के बाद सेव कर दें।