अमर उजाला
Wed, 8 January 2025
कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम ने स्टिकर क्रिएट करने की सुविधा को जारी कर दिया है, लेकिन कई लोगों के मालूम ही नहीं है
यहां हम इंस्टाग्राम पर गैलरी फोटो से एक कस्टम स्टिकर बनाने का तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं
इंस्टाग्राम एप खोलें और एक नई स्टोरी या रील बनाएं।
अब स्टिकर आइकन टैप करें और क्रिएट स्टिकर विकल्प चुनें। वह फोटो चुनें जिसका उपयोग आप स्टिकर बनाने के लिए करना चाहते हैं।
फोटो के उस हिस्से के चारों ओर ट्रेस करने के लिए अपनी उंगली का उपयोग करें जिसे आप स्टिकर में बदलना चाहते हैं।
स्टिकर पसंद आने पर Done बटन पर टैप करें। आपका कस्टम स्टिकर अब आपके स्टिकर पैलेट में सेव हो जाएगा। आप इसे अपनी भविष्य की किसी भी स्टोरी या रील में उपयोग कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें