अमर उजाला
Fri, 29 November 2024
यदि आप iPhone इस्तेमाल करते होंगे तो आपको Live Photo के बारे पता होगा।
iPhone में लाइव फोटो नाम से एक फीचर होता है जो कि एक तरह का कैमरा इफेक्ट है।
iPhone के लाइव फोटो मोड में एक मोशन फोटो क्लिक होती है। यह देखने में जिफ फाइल की तरह होता है।
वैसे आप लाइव फोटोज को वीडियो में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं।
फोटो क्लिक करने के बाद फोटोज एप को ओपन करें और उस फोटो को ओपन करें जिसे आपने लाइव फोटो मोड में क्लिक किया है।
अब राइट में ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें, यहां आपको Save as Video का ऑप्शन दिखेगा।
बस आपका काम हो गया। अब फोटोज एप या गैलरी में जाकर इसे आप देख सकते हैं।
इसे आप अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें