बिना कार्ड डिटेल के ऐसे बनाएं PhonePe UPI आईडी

अमर उजाला

Sun, 13 November 2022

Image Credit : अमर उजाला

यदि आप नए यूजर हैं और अपने आधार कार्ड की मदद से यूपीआई को सेट करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है। 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से PhonePe डाउनलोड करना है। अब PhonePe को ओपन करके इसमें अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें। 

Image Credit : सोशल मीडिया
अब My Money पेज पर जाएं और यहां से Payments methods पर टैप करें। यहां आपको Add New Bank Account का ऑप्शन दिखेगा, इसे टैप करें। 
Image Credit : सोशल मीडिया

अब उस बैंक का चुनाव करें, जिसमें आप UPI एक्टिवेशन चाहते हैं। याद रखें कि बैंक में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद PhonePe आपके बैंक अकाउंट डिटेल को चेक करेगा और UPI को अकाउंट से लिंक करेगा। 

Image Credit : सोशल मीडिया
अब आपको Debit/ATM कार्ड या आधार कार्ड से प्रोसेस को पूरा करने के लिए पूछा जाएगा। आपको यहां आधार कार्ड वाले विकल्प को सिलेक्ट करना है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

अब आपको आधार कार्ड के आखिरी छह अंक डालने हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। अब आपको UPI पिन सेट करना है और आपका PhonePe UPI कंप्लीट हो गया।

Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More