अमर उजाला
Thu, 21 November 2024
भारतीय बाजार में हर रोज लाखों स्मार्टफोन बिक रहे हैं। कुछ ऑनलाइन बिक रहे हैं और कुछ ऑफलाइन और इनमें कुछ नकली भी हैं।
ऐसे में आपके हाथ में नकली सामान के भी पहुंचने की पूरी संभावना है। कई लोगों ने हाल ही में इसकी शिकायत की है।
यदि आपने भी iPhones खरीदा है तो आपको जरूर चेक करना चाहिए कि वह असली है या नकली।
सबसे पहले फोन की पैकेजिंग चेक करें। इसके अलावा बॉक्स पर लिखे R नंबर को BIS एप पर चेक करें।
इसके अलावा फोन के साथ मिलने वाली एक्सेसीरीज की भी जांच करें।
साथ ही IMEI को भी चेक करें। *#06# डायल करके IMEI नंबर निकालें।
अब संचार सारथी पोर्टल पर जाकर ये IMEI नंबर डालें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका फोन असली है या नकली।
हे सिरी बोलने पर यदि सिरी एक्टिव नहीं हो रही है तो आपका फोन नकली हो सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें