साइबर अपराध का नया तरीका डिजिटल अरेस्ट, ऐसे बचें
अमर उजाला
Wed, 21 August 2024
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। आगे जानिए क्या है इसकी जानकारी और इससे कैसे बचें।
Image Credit : FREEPIK
डिजिटल अरेस्ट करने के लिए साइबर अपराधी किसी विदेशी फोन नंबर का सहारा लेते हैं। कई बार फोन नंबर देश का भी हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
फोन कॉल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं और सामने वाले को कहते हैं कि पुलिस ने किसी बड़े अपराध में आपके करीबी को गिरफ्तार कर लिया है।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी लोगों को अपनी बातों में उलझाते हैं और कहते हैं कि करीबी को छोड़ने के लिए इतने पैसे देने होंगे।
Image Credit : FREEPIK
डिजिटल अरेस्ट में साइबर अपराधी लोगों के डर का फायदा उठाते हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में ज्यादातर लोग किसी तरह की खोजबीन नहीं करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराध के नए तरीके डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर पैसों की मांग की जाए तो सतर्क हो जाए।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या फिर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More