आपका नया फोन Refurbished तो नहीं, ऐसे चेक करें

अमर उजाला

Sat, 28 September 2024

Image Credit : FREEPIK

देश में त्योहारी सीजन के दौरान बहुत सारे लोग नया फोन खरीदते हैं। फेस्टिव सीजन में फोन पर कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट मिल जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से फोन लेने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें नया फोन कही Refurbished न हो।

Image Credit : FREEPIK

ऐसे में आगे जानिए किस तरह से स्मार्टफोन की वारंटी चेक की जा सकती है, ताकि आपके साथ किसी तरह की धोखाबाजे न हो। 

Image Credit : FREEPIK

सबसे पहले गूगल सर्च पर जाना है और फिर आपके पास जिस कंपनी का फोन है उसका नाम लिखें और साथ में वारंटी चेक टाइप करें।

Image Credit : FREEPIK

ऐसा करने के बाद आपके सामने जो पहला लिंक आएगा, उसमें अपने डिवाइस का सीरियल नंबर दर्ज करें।

Image Credit : FREEPIK

अगर आपको फोन का सीरियल नंबर नहीं मिल रहा है तो फोन के बॉक्स पर सही से चेक करें, कई कंपनियां फोन के लेबल पर इसकी जानकारी देती हैं। 

Image Credit : FREEPIK

इसके बाद आप जैसे ही सीरियल नंबर दर्ज करेंगे तो आपको सामने फोन की वारंटी की सारी जानकारी आ जाएगी।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More