अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि चार्जिंग की समस्या एक नॉर्मल परेशानी बन गई है।
जब हम सफर कर रहे होते हैं या कहीं बाहर होते हैं, तब फोन चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन कई लोगों का मानना है कि पावर बैंक से फोन खराब हो सकता है। तो, आइए जानते हैं क्या ये सच है?
पावर बैंक का इस्तेमाल करना नॉर्मली सेफ होता है, लेकिन कुछ गलत तरीकों से नुकसान भी हो सकता है।
अच्छी क्वालिटी का पावर बैंक इस्तेमाल करने पर आपके फोन की बैटरी कभी खराब नहीं होगी।
पावर बैंक से फोन को चार्ज करने के लिए हमेशा फोन के केबल का इस्तेमाल करें। इससे चार्जिंग प्रोसेस सेफ रहेगा।
पावर बैंक को चार्ज करने के लिए भी अच्छी क्वालिटी और कम्पैटिबल चार्जर का इस्तेमाल करें।
पावर बैंक को नमी ओर धूप से बचा कर रखें। नमी से वजह से उसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें