स्मार्टफोन की लत छुड़ाने के पांच कारगर तरीके

अमर उजाला

Thu, 3 April 2025

Image Credit : अमर उजाला

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

अगर आपको भी स्मार्टफोन की लत लग चुकी है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए पांच कारगर तरीकों को अपनाएं।

Image Credit : अमर उजाला

स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण

स्मार्टफोन पर बिताए जाने वाले समय को सीमित करने के लिए फोन में उपलब्ध "स्क्रीन टाइम" फीचर का उपयोग करें। 

Image Credit : अमर उजाला

इसके जरिए आप देख सकते हैं कि आप कितना समय फोन पर बिता रहे हैं और उसे नियंत्रित कर सकते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

नोटिफिकेशन बंद

लगातार आने वाली नोटिफिकेशन बार-बार फोन चेक करने की आदत डाल देती हैं। इसलिए गैर-जरूरी एप्स की नोटिफिकेशन बंद कर दें।

Image Credit : अमर उजाला

सोशल मीडिया और एप्स की लत कम करें

अगर आपको सोशल मीडिया या किसी अन्य एप की लत लग गई है, तो उन एप्स को फोन से हटा दें या उनके उपयोग के लिए समय निर्धारित करें।

Image Credit : अमर उजाला

रात को फोन से दूरी बनाएं

सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन को दूर रखें। इसे बेडरूम से बाहर रखने की आदत डालें या फिर "डू नॉट डिस्टर्ब" मोड चालू कर दें।

Image Credit : अमर उजाला

वास्तविक जीवन की गतिविधियों में शामिल हों

स्मार्टफोन की जगह किताबें पढ़ने, योग करने, टहलने या दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने जैसी गतिविधियों में शामिल हों।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More