अमर उजाला
Mon, 15 September 2025
आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा बल्कि कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम में से किस प्लेटफॉर्म पर जल्दी पैसा कमाया जा सकता है? तो चलिए जानते हैं...
YouTube पर कमाई का मुख्य जरिया Google AdSense होता है। यूट्यूब 10 हजार व्यूज पर औसतन 1 से 5 डॉलर (करीब 80 से 400 रुपये) तक देता है।
लेकिन इसके लिए पहले 1000 सब्सक्राइबर्स और पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे वॉचटाइम पूरा करना होगा।
दूसरी ओर, इंस्टाग्राम पर कमाई का तरीका थोड़ा अलग है। यहां सीधे व्यूज पर पैसे नहीं मिलते, बल्कि ब्रांड को प्रोमट कर पैसे कमा सकते हैं।
भारत में ज्यादातर इंस्टाग्राम क्रिएटर्स की कमाई स्पॉन्सर्ड कंटेंट और एफिलिएट मार्केटिंग पर आधारित होती है।
इंस्टाग्राम पर व्यूज से सीधे पैसे नहीं मिलते, लेकिन अगर कोई कंटेंट वायरल हो गया तो ब्रांड्स आपको प्रमोशन के लिए हजारों नहीं लाखों रुपये भी दे सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर कमाई जल्दी शुरू हो जाती है क्योंकि यहां बड़ी फॉलोइंग की जरूरत नहीं होती। रील्स वायरल हो जाएं तो ब्रांड्स आपसे कॉन्टैक्ट करने लगते हैं।