1 अक्तूबर से बदल रहा नियम, मोबाइल यूजर्स ध्यान दें

अमर उजाला

Fri, 27 September 2024

Image Credit : Adobe Stock

1 अक्तूबर से सिम कार्ड और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Image Credit : freepik

TRAI की तरफ से कहा गया है कि अब टेलीकॉम कंपनियों को ही अपने ग्राहकों को बताना होगा कि किसी इलाके में उनका नेटवर्क है या नहीं।

Image Credit : Adobe Stock

ट्राई ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल को इससे संबंधित नया नियम लागू करने के लिए कहा है।

Image Credit : अमर उजाला

दरअसल एक ही कंपनी की तरफ से अलग-अलग नेटवर्क दिया जाता है, इसलिए किसी एरिया में 5जी नेटवर्क है तो ये जरूरी नहीं कि हर जगह ही 5जी नेटवर्क मिले।

Image Credit : FREEPIK

लोकेशन बदलने के साथ ही नेटवर्क की रेंज भी बदलती है। ट्राई ने कहा है कि नेटवर्क की जानकारी अब कंपनियों को अपनी साइट पर देनी होगी।

Image Credit : FREEPIK

1 अक्तूबर के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों अपनी साइट पर एरिया के हिसाब से नेटवर्क की उपलब्धता की जानकारी देंगी।

Image Credit : FREEPIK

जिसके बाद ग्राहक कंपनी की साइट पर जाकर ही चेक कर सकेंगे कि वे जहां रहते हैं कि वहां नेटवर्क है या नहीं और है तो कौन सा 5जी या 4जी है।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More