अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। आइए इस मौके पर हम आपको अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) लगभग 400 किलोमीटर (250 मील) की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाता है।
लंबाई: लगभग 73 मीटर (239 फीट)
चौड़ाई: लगभग 109 मीटर (358 फीट)
वजन: लगभग 420,000 किलोग्राम
आईएसएस का कुल वॉल्यूम 388 क्यूबिक मीटर, जो एक बड़े बोइंग 747 विमान के केबिन जितना है।
ISS में 6 लोगों के रहने की स्थायी व्यवस्था है, लेकिन कभी-कभी मिशन के दौरान यह संख्या 10 से 11 तक भी पहुंच सकती है।
ISS पृथ्वी की परिक्रमा 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से करता है और हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेता है,
इसलिए वहां एक दिन में लगभग 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होते हैं। यानी 1 दिन में 16 बार दिन और 16 बार रात होती है।
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को खाना पृथ्वी से भेजा जाता है।
खाना ज्यादातर फ्रीज-ड्राइड या रेडी-टू-ईटफॉर्म में होता है। अंतरिक्ष यात्री इसमें गर्म पानी मिलाकर इसे खाने योग्य बनाते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें