Apple iOS 16 के टॉप फीचर्स

एपल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2022) में ios 16 को लॉन्च कर दिया है। नए iOS 16 के साथ iPadOS, macOS, watchOS और tvOS भी लॉन्च किए गए हैं।

Image Credit : apple

फोकस मोड को पहली बार iOS 15 के साथ लॉन्च किया गया था और अब इसे लॉकस्क्रीन के साथ भी पेश कर दिया गया है।

Image Credit : apple

एपल ने अपने मैसेंजर एप आईमैसेज के लिए एडिट का फीचर दे दिया है। आईओएस 16 के यूजर्स किसी भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को भी एडिट कर सकेंगे। यह एक तरह का अंडू फीचर है।

Image Credit : apple
एडिट के अलावा किसी मैसेज को रिकॉल (वापस) बुलाने का भी फीचर दिया गया है। ये सभी फीचर्स, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे एप्स में पहले से हैं।
Image Credit : apple

ios 16 के साथ एपल ने सेफ्टी चेक फीचर जोड़ा है। इससे उन लोगों की मदद होगी जो टॉक्सिक रिलेशनशिप में हो सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ कुछ भी शेयर नहीं करना चाहते हैं।

Image Credit : apple

यह फीचर लोकेशन शेयर को भी रोकता है और प्राइवेसी को रीसेट करता है। इसके अलावा पार्टनर से मैसेज को भी सुरक्षित रखता है।

Image Credit : apple

Apple Maps का सपोर्ट इस साल के अंत तक 11 अन्य देशों के लिए भी जारी कर दिया जाएगा।

Image Credit : apple

Apple News एप में माय स्पोर्ट्स सेक्शन को जोड़ा गया है। नए अपडेट के बाद अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स को इसका अपडेट मिलेगा।

Image Credit : apple

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More