अमर उजाला
Sat, 22 February 2025
सोशल मीडिया पर आप भी अक्सर # का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपने सोचा है कि आखिर इसका फायदा क्या है? आइए जानते हैं
हैशटैग के उपयोग से आपकी पोस्ट अधिक लोगों तक पहुंच सकती है, खासकर उन यूजर्स तक जो उसी विषय में रुचि रखते हैं।
अगर कोई विषय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, तो उस पर हैशटैग लगाने से आपकी पोस्ट भी उस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो सकती है।
कई ब्रांड और कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रमोट करने के लिए कस्टम हैशटैग बनाते हैं, जिससे उनकी ब्रांडिंग मजबूत होती है।
कुछ खास हैशटैग का उपयोग करके आप संबंधित समुदायों और समूहों तक अपनी पोस्ट पहुंचा सकते हैं, जैसे #AstrologyTips या #FitnessGoals।
सोशल मीडिया पर कोई यूजर जब किसी विशेष विषय को खोजता है, तो हैशटैग उसे उस विषय से जुड़ी सारी पोस्ट दिखाने में मदद करता है।
बड़े इवेंट्स, प्रचार अभियानों या मूवमेंट्स को लोकप्रिय बनाने के लिए खास हैशटैग बनाए जाते हैं, जैसे #WorldEnvironmentDay।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें