अब WhatsApp से भी कर सकेंगे बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज

अमर उजाला

Sat, 8 February 2025

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp जल्द ही भारत में अपने बिल पेमेंट फीचर को लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक APK टियरडाउन में यह जानकारी सामने आई है।

Image Credit : FREEPIK

रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp Beta वर्जन 2.25.3.15 में नए बिल भुगतान विकल्पों के संकेत मिले हैं, जिससे यह साफ है कि Meta अपने फाइनेंशियल सर्विसेज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।

Image Credit : FREEPIK

फिलहाल भारत में WhatsApp उपयोगकर्ता UPI (Unified Payments Interface) के जरिए अपने कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं और बिजनेस पेमेंट कर सकते हैं।

Image Credit : AdobeStock

लेकिन अब कंपनी एक नए बिल पेमेंट फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स सीधे एप से ही अपने जरूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

Image Credit : npci

WhatsApp Beta के मुताबिक इस नए फीचर के तहत इन कैटेगरी के बिल भुगतान संभव होंगे जिनमें बिजली बिल, मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज, एलपीजी गैस भुगतान, पानी का बिल, लैंडलाइन पोस्टपेड बिल, किराया भुगतान शामिल हैं।

Image Credit : FREEPIK

भारत में WhatsApp के 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं, जो इसे प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा बाजार बनाते हैं।

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp Pay पहले से ही UPI ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है, और अब यह नया फीचर इसे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसी सेवाओं का सीधा प्रतिस्पर्धी बना सकता है।

Image Credit : FREEPIK

अभी तक Meta या WhatsApp की ओर से इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीटा वर्जन में कोड मिलने से यह साफ है कि जल्द ही इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो सकती है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More