Digital Police: घर बैठे करें FIR, थाने के सभी काम एक क्लिक में

अमर उजाला

Mon, 10 February 2025

Image Credit : अमर उजाला

भारत सरकार ने डिजिटल पुलिस की भी सुविधा दी है लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी है। 

Image Credit : अमर उजाला

डिजिटल पुलिस की साइट को साल 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर लॉन्च किया था।

Image Credit : अमर उजाला

डिजिटल पुलिस पोर्टल का यूआरएल https://digitalpolice.gov.in है। डिजिटल पुलिस पोर्टल के जरिए राज्य और केंद्र स्तर तक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

Image Credit : अमर उजाला

इस साइट से आप किसी गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट भी लिखवा सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर और भी कई काम होते हैं।

Image Credit : संवाद

इस पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्तियों की खोज, वाहन एनओसी जेनरेशन, घोषित अपराधियों की जानकारी, निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी जैसी जानकारी मिलती है।

Image Credit : अमर उजाला

इस पोर्टल पर आप संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करना, शिकायतों की स्थिति प्राप्त करना, एफआईआर की प्रतियां प्राप्त करना, गिरफ्तार व्यक्तियों/वांछित अपराधियों का विवरण, लापता/अपहृत व्यक्तियों का विवरण के अलावा

Image Credit : अमर उजाला

चोरी/बरामद वाहनों, हथियारों और अन्य संपत्तियों का विवरण, विभिन्न एनओसी (जुलूस, कार्यक्रम/प्रदर्शन, विरोध/हड़ताल आदि) जारी करने के लिए अनुरोध प्रस्तुत करना, नौकरों, रोजगार, पासपोर्ट, वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण आदि के लिए सत्यापन अनुरोध
कर सकते हैं।

Image Credit : Amar Ujala

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More