अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
गर्मी का मौसम आ चुका है और ऐसे में हर घर में अब एसी की जरूरत पड़ने लगी है।
गर्मियों में तो लोग AC जमकर चलाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है एसी का एक्सपायरी डेट क्या होता है?
हर चीज जैसे एक समय बाद काम करना बंद कर देती है वैसे ही एसी भी एक्सपायर हो जाती है।
एक बेहतरीन क्वालिटी की एसी की उम्र 8-10 साल तक होती है। लेकिन आप रेगुलर सर्विसिंग से उसे ज्यादा समय तक चला सकते हैं।
एसी अगर खराब होने लगता है तो कुछ संकेत देने लगता है।
जैसे कि पहले जितनी कूलिंग नहीं मिलती या बार-बार गैस डलवाने की जरूरत पड़ती है।
AC ज्यादा पुराना हो जाए तो उसका कंप्रेसर आवाज करने लगता है।
पुराना एसी बिजली की खपत भी ज्यादा करने लगता है।
इन सब संकेतों से पता चलता है कि एसी बदलने का समय आ गया है।
ऑटो की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें