अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
चाइनीज एआई चैट टूल DeepSeek लॉन्चिंग के बाद से ही विवादों में है।
पहली दिक्कत यह है कि DeepSeek चीन से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे रहा है और दूसरा यह चीन की सरकार के साथ डाटा शेयर कर रहा है।
DeepSeek के आने से सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को हुआ है और अब अमेरिका इस पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है।
अमेरिकी सांसदों ने DeepSeek AI पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है, जिसके तहत इसे इस्तेमाल करने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
अमेरिकी सीनेटर एक बिल लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें DeepSeek AI को सरकारी डिवाइसेस पर बैन करने की बात कही गई है।
इस बिल के तहत किसी भी अमेरिकी नागरिक को चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित करने में सहयोग देने से रोका जाएगा।
कानून के लागू होने के बाद DeepSeek AI का यूज करता है, तो उसे 1 मिलियन डॉलर (करीब 6.5 करोड़ रुपये) का जुर्माना और 20 साल तक की जेल हो सकती है।
अगर कोई बिजनेस DeepSeek AI का उपयोग करता है, तो उसे 100 मिलियन डॉलर (करीब 8 अरब रुपये) तक का भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें