अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
अमेरिकी टेक जायंट एपल (Apple) बहुत जल्द भारत में अपना तीसरा Apple Store खोलने जा रही है, जहां ग्राहकों को ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स मिलेंगे।
एपल ने 2023 में भारत में दो स्टोर्स खोले थे, जो दिल्ली और मुंबई में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एपल ने स्टोर की लोकेशन फिक्स कर ली है। तीसरा स्टोर टेक सिटी बेंगलुरु में खुला जा सकता है।
बेंगलुरु में कंपनी 8000 स्कॉयर फिट का स्टोर खोल सकती है, जो Phoenix Mall में होगा। हालांकि, ये कंपनी के फ्लैगशिप स्टोर से छोटा होगा।
एपल का सबसे बड़ा स्टोर मुंबई में है जो 20,800 स्कॉयर फिट में फैला हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल के बेंगलुरु स्टोर का किराया हर महीने 17.4 लाख रुपये होगा। यानी कंपनी साल के 2.09 करोड़ रुपये किराया देगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें