अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
कई लोग सिर्फ काम के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग खूब गेम भी खेलते हैं।
कई लोग ऐसे हैं जो फोन का इस्तेमाल हर दिन 10-12 घंटे तक करते हैं जो कि उनके लिए बहुत ही खतरनाक है।
लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन को देखने से आंखों पर तनाव पड़ सकता है, जो आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।
बहुत लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है।
इसके अलावा, लंबे समय तक स्क्रीन को देखने से सिरदर्द की भी समस्या हो सकती है।
रात को लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से नींद की समस्या हो सकती है, क्योंकि मोबाइल की ब्लू लाइट नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।
मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, जैसे कि अत्यधिक स्ट्रेस, चिंता, और डिप्रेशन।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें